• Fri. Aug 28th, 2026

स्टेडियम की दुर्दशा पर जिला खेल संघ ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री की 5 करोड़ की घोषणा को जल्द लागू करने की मांग

BySurendra Jain

Jul 18, 2025

खबर पक्की, 18 जुलाई, रतलाम। नेहरु स्टेडियम की दुर्दशा सुधारने एवं भविष्य में खेल मैदान का उपयोग खेल कूद के अलावा अन्य गतिविधियों के लिए रोकने हेतू एक ज्ञापन जिला खेल संघ ने आयुक अनिल भाना को निगम कार्यालय पर सौंपा।
जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया की विगत आयोजन के दौरान मैदान आजादी के बाद अपनी सबसे ज्यादा दयनीय हालत में है इस कारण विगत 1 माह से समस्त खेल गतिविधियों पर विराम लगा हुआ है, आगामी माह में शालेय खेलकूद प्रतियोगिता होने वाली है परन्तु मैदान बंद होने से समस्त खेल बंद है इन सब समस्याओं के निराकरण एवं मुख्यमंत्री द्वारा 5 करोड़ की घोषणा को अमलीजामा पहनाने हेतु मांग की। इस अवसर पर जिला कबड्डी संघ के आरसी तिवारी, तैराकी संघ के अनुज शर्म राजा राठौड़, वालीबाल संघ के देवराज यादव, टेबल टेनिस, संघ के अखिलेश गुप्ता, बास्केटबॉल संघ के देवेंद्र वाधवा, जिला खो खो संघ हार्दिक कुरुवारा, कमलनयन व्यास, आशुतोष क्लब के राहुल श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह राठौर, नितिन राठौड़, मॉर्निंग स्टार के जुली शर्मा, जयपाल सिंह, हॉकी संघ के कृष्णगोपाल, एथेलेटिक्स संघ प्रकाश पंवार उपस्थित रहे। आयुक्त अनिल भाना प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया अभी दुरुस्तीकरण किया जा रहा है इसे और गति देकर शीघ्र खेलने योग्य किया जाएगा।

error: Content is protected !!