मुस्लिम बहुल देश मलेशिया की एक मस्जिद में मुसलमानों के पवित्र स्थल के सामने दो विदेशी महिलाओं द्वारा तंग कपड़ों में डांस का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद वहां आने के लिए पर्यटकों पर पाबंदी लगा दी गई है। कोटा किनाबालु शहर स्टेट मुख्य मस्जिद के बाहर एक दीवार पर तंग कपड़ों में डांस करते हुए २ पर्यटक महिलाओं का वीडियो बना लिया गया है। यह पर्यटक महिलाएं पूर्वी एशियाई देश की प्रतीत होती है और विदेशी समझी जा रही है। यह स्थान पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है और यहां पर पर्यटक बड़ी तादाद में आते हैं। मलेशियन सरकार इन पर्यटकों के खिलाफ कोई कार्यवाही करने का इरादा नहीं रखती है। इनका कहना है कि पर्यटकों ने जो किया वह उसकी गंभीरता से वाकिफ नहीं है लेकिन इन महिलाओं का पता लगाकर उन्हें इनके कृत्य की गंभीरता से वाकिफ जरूर कराया जाएगा। मलेशिया की यह मस्जिद वहां के साबाह प्रान्त में स्थित है।
