खबर पक्की, 28 सितम्बर, दाहोद / रतलाम | दाहोद में खेले गए फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में रतलाम ने बड़ा उलटफेर करते हुए वडोदरा की मजबूत टीम डॉन बॉस्को को 3-2 से हरा कर खिताब जीत लिया है। खास बात ये है कि वडोदरा डॉन बॉस्को की टीम में 4 नाइजीरियन खिलाड़ी भी खेल रहे थे।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। रतलाम की टीम एक समय 2-1 से पीछे चल रही थी। लेकिन खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी और शानदार वापसी करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद आखिरी मिनटों में तीसरा गोल दाग कर रतलाम ने 3-2 से ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली।
इस जीत के पीछे हाल ही में हुई रतलाम फुटबॉल लीग (RFL) की कड़ी मेहनत रंग लाई। RFL में मिली लगातार मैच प्रैक्टिस ने ही टीम को इतनी मजबूत टीम के सामने भी टिके रहने का हौसला दिया।
टूर्नामेंट के हीरो रहे मोहित पाल। RFL में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले मोहित पाल ने दाहोद में भी अपना जलवा बरकरार रखा और एक बार फिर *प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट* का खिताब अपने नाम किया। उनके शानदार खेल की सभी ने जमकर तारीफ की।
मॉर्निंग स्टार के कोच महेश शर्मा (जूली) ने कहा, “वडोदरा जैसी टीम को हराना, जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ी हों, आसान नहीं था। लेकिन RFL ने हमारे लड़कों को मानसिक रूप से बहुत मजबूत बना दिया है।
पूरी टीम के शानदार प्रदर्शन के द्वारा खिताब प्राप्त किया और रतलाम का नाम रोशन किया।
पूरे रतलाम में इस जीत को लेकर जश्न का माहौल है।

