• Wed. Sep 2nd, 2026

5 करोड़ की चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी के आभूषण जब्त

BySurendra Jain

Mar 8, 2025

खबर पक्की, 8 मार्च, रतलाम। जावरा के बजाज खाना स्थित सर्राफा व्यवसायी के यहां डेढ वर्ष पहले हुई पांच करोड की चोरी के मामले में पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इस आरोपी के कब्जे से करीब सवा बारह लाख रु. के चांदी सोने के जेवरात भी जब्त किए है। आरोपी से जब्त जेवरात को मिलाकर पुलिस अब तक करीब सवा इक्कीस लाख के जेवर बरामद कर चुकी है। मामले के पांच आरोपी अब भी फरार है।
एसपी अमित कुमार ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि विगत 16 सितम्बर 2023 को अज्ञात चोर बजाजखाना जावरा में स्थित फरियादी प्रकाश चन्द्र कोठारी की दुकान से से पांच करोड रु. मूल्य के सोने चांदी के जेवरात और नगदी चुरा कर ले गए थे। जावरा पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की थी।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी संसाधनो की सहायता से चोरी करने वाले आरोपीयो को ट्रेस किया और आरोपी गौरव रघुवंशी पिता बुंदेलसिंह रघुवंशी उम्र 24 साल निवासी गुना, गंगु उर्फ गंगाराम पिता बापुडा पारदी उम्र 30 साल गुना और देवेन्द्र सोनी पिता टीकाराम सोनी उम्र-59 साल निवासी गुना को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने आरोपी गंगु उर्फ गंगाराम पारदी व देवेन्द्र सोनी से सोने के आभुषण कुल वजनी 71 ग्राम किमती करीबन 4,98,126 रुपये तथा चांदी के आभुषण कुल वजनी करीबन 05 किलो कुल कीमती 4,00,138 रु के जप्त किये थे। इस प्रकार कुल करीबन 9,00,000 रुपये (नौ लाख रुपये) के चांदी व सोने के आभुषण जप्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा मे जावरा जेल में निरुद्ध है।
आरोपी गंगु उर्फ गंगाराम पारदी ने चोरी का मश्रुका आरोपी सागर पिता गजानन्द सोनी निवासी गुना को बेचना बताया था जो कि फरार हो गया था। इस फरार आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस टीम को गुना भेजा गया था। पुलिस टीम ने मुखबीर सुचना के आधार पर फरार आरोपी सागर पिता गजानन्द सोनी 34 साल निवासी नयापुरा वर्धमान कालोनी गुना को 06 मार्च को गुना से गिरफ्तार किया।
सागर सोनी से चोरी का माल सोने चांदी के जेवर खरीदने के सम्बंध मे पुछताछ की जाकर सागर सोनी के मैमो अनुसार सागर सोनी से कुल 80 ग्राम सोने के जेवर किमती 7,50,000 रुपए और 5 किलो ग्राम चांदी किमती 4,75,000 रुपए इस प्रकार चोरी का कुल मश्रुका 12 लाख 25 हजार रुपए का बरामद किया गया।
इस प्रकार प्रकरण मे अब तक कुल 04 आरोपीयो को गिरफ्तार किया जाकर कुल 21,25,000 रुपये का मश्रुका सोने चांदी के जेवर बरामद किये जा चुके है। प्रकरण में आरोपी कालिया उर्फ कालिचरण उर्फ हरिसिह पिता सागरमल पारदी निवासी धरनावदा, राहुल पिता नाथुडा निवासी खेजडा चक थाना धरनावदा फरार है। फरार आरोपीयों पर 15 से अधिक हत्या, लुट, डकैती, नकबजनी जैसी गम्भीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध है।

You missed

error: Content is protected !!