• Wed. Sep 2nd, 2026

सैलाना में आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध शराब, गाड़ी में कंबल से ढक कर ले जा रहे थे, ड्राइवर हिरासत में

BySurendra Jain

Mar 1, 2025

खबर पक्की, 1 मार्च, रतलाम। सैलाना क्षेत्र में शनिवार को आबकारी विभाग ने एक बोलेरो से अवैध शराब को पकड़ा है। जब्त शराब की कीमत करीब एक लाख रुपए है। वहीं, ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नामली फोरलेन के रास्ते एक बोलेरो कार अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए सैलाना की तरफ आ रही है। आबकारी विभाग की टीम ने घेराबंदी करते हुए सैलाना कोर्ट के सामने बोलेरो क्रमांक रूक्क 70 ष्ट 0551 को रुकवाया।
कंबल से ढंककर रखी थी शराब
पूछताछ के दौरान ड्राइवर ने अपना नाम सुनील पिता रंगजी पारगी निवासी भेड़ली शिवगढ़ बताया। बोलेरो में कंबल से ढककर शराब रखी थी। 12 पेटी प्लेन व 18 पेटी बियर केन व वाहन को जब्त किया गया। शराब की कीमत 97200 रुपए है, जबकि बोलेरो की कीमत 4 लाख रुपए बताई गई है। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग सैलाना वृत्त के सहायक उपनिरीक्षक चेतन वेद, रतलाम वृत्त की आबकारी सहायक निरीक्षक मीनाक्षी गुप्ता व स्टाफ मौजूद रहा। गौरतलब है इससे पहले सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने भी अवैध शराब पकड़वाई थी। इसके बाद अब आबकारी विभाग की यह कार्रवाई की है।

You missed

error: Content is protected !!