• Wed. Sep 2nd, 2026

ऑन लाईन आई.डी. से क्रिकेट मैच में सट्टा खेलने वालो पर पुलिस की कार्यवाही

BySurendra Jain

Mar 2, 2025

खबर पक्की, 2 मार्च, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन एंव नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के निर्देशन पर उप.निरी. अनुराग यादव थाना प्रभारी माणकचौक द्वारा टीम का गठन कर क्षेत्र में ऑन लाईन सट्टा खेलने वाले आरोपी पर कार्यवाही की गई है।
उप.निरी. अनुराग यादव थाना प्रभारी थाना माणकचौक रतलाम द्वारा टीम का गठन कर मुखबिर सूचना के आधार पर धन जीबाई के नोहरे में मोबाइल फोन से क्रिकेट ऑन लाईन सट्टा खेलने वाले आरोपी पर कार्यवाही करते हुए एक सेमसंग कंपनी का एन्ड्रायड मोबाईल जप्त किया गया। जिसका अवलोकन करते आरोपी द्वारा ऑनलाइन वेब साइट के माध्यम से पॉइंट्स के माध्यम से क्रिकेट मैच में हार जीत का दाव लगते रंगे हाथो पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया की उसके द्वारा इश्तिहार देख कर ऑनलाइन वेब साइट पर जाकर ह्वह्यद्गह्म् ढ्ढष्ठ व पासवर्ड बना कर क्कढ्ढ के माध्यम से पैसे जमा कर ढ्ढष्ठ में बैलेन्स डाल कर क्रिकेट मैच में सेशन, विकेट व अन्य इवैंट पर सट्टा लगाया जाता है। आरोपी के मोबाइल फोन के अवलोकन पर लाखो के सट्टे के हार जीत के हिसाब प्राप्त हुआ है, जिस संबंध में अग्रिम विवेचना की जावेगी।
अपराध एंव आरोपी का विवरण : अपराध क्रमांक 112/2025 धारा- 4(क) मध्य प्रदेश गेम्बलिंग एक्ट में आरोपी– पियुष पिता हिम्मत सियाग उम्र 23 वर्ष निवासी पटेल कालोनी रतलाम को ऑन लाईन आईडी से क्रिकेट मेच का सट्टा खेलते हुवे पकड़ा गया एंव आरोपी से एक सेमसंग कम्पनी का एन्ड्रायड मोबाईल जप्त किया गया।
सरहानीय भूमिका : सराहनीय कार्य में उप.निरी.अनुराग यादव थाना प्रभारी माणकचौक रतलाम, कार्य.प्रआर 665 सुधीरसिंह राठौर, आर.532 संजय सोनावा की सराहनीय भूमिका रही है।

You missed

error: Content is protected !!