• Sat. Sep 5th, 2026

किराना दुकान से 5 लाख नकद चोरी : सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए बदमाश

BySurendra Jain

Jan 29, 2025

खबर पक्की, 29 जनवरी, रतलाम। मंगलवार रात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाया। बदमाश दुकान के अंदर गल्ले में रखे करीब साढ़े 5 लाख रुपए चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकानदार आया तो घटना का पता चला। शटर के नकूचे खुले मिले, लेकिन ताले नहीं मिले। सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए।
चोरी की घटना शहर के धानमंडी स्थित पवन किराना दुकान में हुई। दुकान मालिक 10 दिन से रतलाम से बाहर गए हैं। इस दौरान उनके भाई विशाल चौथयानी दुकान संभाल रहे हैं। बुधवार सुबह जब विशाल दुकान आए तो शटर के नकूचे खुले मिले, लेकिन ताले नहीं मिले। उन्होंने पहले माणकचौक पुलिस थाने जाकर सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और दुकान के अंदर गए।
गल्ले में से रुपए गायब थे। गल्ले की चाबियां भी वहीं पर रखी थीं। गल्ले में से करीब साढ़े पांच लाख रुपए चोरी हो गए। दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं लेकिन बदमाश डीवीआर भी अपने साथ ले गए। इस कारण सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाए।
पेमेंट देने के रुपए रखे थे
विशाल चौथयानी ने बताया कि भैया की दुकान है। वे रतलाम से बाहर गए हैं। पिछले 10 दिन से वह दुकान संभाल रहा है। तीन-चार दिन से सामान खरीदी का पेमेंट देना था। इसलिए गल्ले में रुपए रखे थे। बड़ा पेमेंट था। पुलिस चोरी की घटना व जो जानकारी दी जा रही है उसकी तह तक जाने की कोशिश में लगी हुई है। माणकचौक थाने के एएसआई शिवनाथसिंह राठौर ने बताया दुकान संचालक के बाहर होने के कारण स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, जो दुकान संभाल रहे थे उनसे जानकारी ली जा रही है। बड़ा पेमेंट चोरी होने की बात कही जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!