• Sat. Sep 5th, 2026

बाइक सवार युवक को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी, गंभीर घायल युवक अहमदाबाद रेफर, परिवार और समाजजनों ने एसपी से मिलकर की आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

BySurendra Jain

Jan 29, 2025

खबर पक्की, 29 जनवरी, रतलाम। औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बरबढ रोड पर 26 जनवरी की रात को बाइक सवार युवक को पीछे से तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को उपचार के लिए अहमदाबाद रेफर किया गया है। बुधवार को परिवार के साथ समाजजनों ने एसपी से मिलकर कार चालक का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की।
बुधवार दोपहर को रामगढ़ निवासी अशोक कुमार मूणत,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन एवं संयुक्त जैन युवा संघ के सदस्यों के साथ एसपी अमित कुमार से मिले। श्री मुणत ने बताया कि उनका भतीजा विपुल मुणत 26 जनवरी की रात करीब 9:15 बजे बाइक पर वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहा था। बरबढ़ रोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना में विपुल गंभीर रूप से घायल हो गया। रतलाम में प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए अहमदाबाद रेफर कर दिया गया, जहां उसकी एक सर्जरी भी हुई है। अभी एक सर्जरी और होना बाकी है। परिवार जनों ने बताया कि युवक के सिर में 35 टांके आए हैं वहीं 10 से 12 दांत भी टूट गए हैं। परिवारजन और समाजजनों ने एसपी अमित कुमार को आवेदन देकर अज्ञात कर चालक की तलाश करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एसपी अमित कुमार ने परिवार जनों को आश्वस्त करते हुए तत्काल इस मामले में अधीनस्थ अधिकारियों को कार चालक का पता लगाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अशोक कुमार मुणत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, संयुक्त जैन युवा मंच के प्रकाश लोढ़ा, दिपक कटारिया, राकेश मेर, श्रीपाल भंडारी, शिवम मुणत, पीयूष भटेवरा, अंकित बोहरा, नमन नवलक्खा आदि मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!