• Sat. Sep 5th, 2026

पहले विधायक जी को अब भाजपा जिला अध्यक्ष को प्रॉपर्टी ब्रोकर ने अपनी समस्या को लेकर सोपे ज्ञापन

BySurendra Jain

Jan 28, 2025

खबर पक्की: 28 जनवरी,रतलाम जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन द्वारा अपने व्यवसाय में आ रही दिक्कतों को लेकर 25 जनवरी को विधायक चैतन्य काश्यप से भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया था और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया था। लेकिन लगता है कि उनकी तरफ से कोई कंक्रीट आश्वासन नहीं मिलने के कारण कल दिनांक २७ जनवरी सोमवार को प्रातः काल भारतीय जनता पार्टी रतलाम के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को पार्टी कार्यालय पर प्रॉपर्टी व्यवसाय की समस्याओं को लेकर फिर एक ज्ञापन दिया गया,
और उनसे निवेदन किया गया कि रतलाम नगर के प्रॉपर्टी ब्रोकर शासन के कुछ गलत फैसलो के कारण अपने आप को बेरोजगार महसूस करने लग गए हैं,
शासन की गलत नीतियों के कारण एक तरफ मध्य प्रदेश शासन का राजस्व कम हो रहा है वही प्रॉपर्टी व्यवसाय शून्य के बराबर हो गया है, हमें श्री उपाध्याय ने आश्वासन दिया है की मैं आपकी मांगों को जिलाधीश महोदय से चर्चा कर अतिशीघ्र हल करने का प्रयास करूंगा, जिलाधीश महोदय द्वारा समस्या हल नहीं की गई तो माननीय मुख्यमंत्री महोदय से चर्चा कर आपकी समस्या हल करने का पूरा प्रयास करूंगा। देखना दिलचस्प होगा कि विधायक जी के प्रयासों से प्रॉपर्टी ब्रोकर की समस्या हल होती है या भाजपा जिला अध्यक्ष के प्रयासों से।

You missed

error: Content is protected !!