• Wed. Oct 28th, 2026

रतलाम स्थापना महोत्सव : 2 फरवरी को वीर वीरांगना नारी शक्ति नेहरू स्टेडियम में करेंगी शस्त्रकला का प्रदर्शन, भव्य स्तर के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राजपूत धर्मशाला में हुई अहम बैठक

BySurendra Jain

Jan 24, 2025

खबर पक्की, 24 जनवरी, रतलाम। बसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय आयोजनों की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। आयोजन में पहली बार रतलाम की धरती पर नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति 2 फरवरी-2025 को नेहरू स्टेडियम में शस्त्र कला कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इसी को लेकर रतलाम में विभिन्न स्थानों पर महिलाएं, युवतियां सहित बालिकाएं शस्त्र कौशल के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। आयोजन की रूपरेखा को लेकर शुक्रवार को हाथीखाना स्थित राजपूत धर्मशाला में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
रतलाम स्थापना महोत्सव के संयोजक मुन्नालाल शर्मा और सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया कि भव्य स्तर पर आयोजित होने वाले 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति के लिए शहर में 36 स्थलों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी रामबाबू शर्मा ने बताया कि तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को हुई अहम बैठक में मातृ ृशक्तियों को प्रशिक्षण देने वाले केंद्र प्रभारी व प्रशिक्षण प्रभारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में केंद्रों पर प्रशिक्षण लेने वाली माताओं और बहनों की कला कौशल की तैयारियों के संबंध में चर्चा के साथ ही केंद्रों से प्राप्त मातृशक्तियों की संख्या दर्ज की गई। इसके अलावा भव्य स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर विभिन्न तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक के दौरान मंचासीन बतौर रतलवाम स्थापना महोत्सव के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, सचिव मंगल लोढ़ा, गोपाल शर्मा, नरेंद्र श्रेष्ठ, राजेंद्र पाटीदार, सुशील सिलावट, अशोक पंचोली, नंदकिशोर पंवार सहित प्रशिक्षण प्रभारी रामबाबू शर्मा मौजूद थे।
मातृशक्ति और प्रशिक्षणकर्ता बैठक में थे मौजूद
2 फरवरी-2025 को ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शस्त्रकला का कौशल प्रदर्शित करने के लिए प्रशिक्षण देने वाली मातृशक्ति भी केंद्रों से बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद हुई। बैठक में सुनीता छाजेड़, प्रीति सोलंकी, पूजा शर्मा, शीतल चौहान, शीतल पांचाल, अर्चना पांचाल, कैलाश पहलवान, दिलीप टांक, घनश्याम परमार, पवन तिवारी, मंजूला माहेश्वरी, लता डोडिया, विजया चौहान, अमृता सोलंकी, मनस्वी चौहान, पार्षद आयुषी सांकला, सपना त्रिपाठी, सोनू नेका, भावना गुर्जर, आशा भाटी, राजश्री राठौर, अनीता कटारिया, सीमा अग्रवाल, पार्षद अनीता कटारा, आशा उपाध्याय, धरा परमार, काजल टांक, डिंपल राठौड़, दुर्गा पांचाल, भूमि सिहास, ममता मुनिया, देवेंद्र सोनगरा, संध्या बत्रा, विजय प्रजापत सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी और प्रशिक्षण प्रभारी मौजूद थे।
तीन दिवसीय कार्यक्रम पर एक नजर
रतलाम स्थापना महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी ने बताया महोत्सव की शुरूआत 1 फरवरी 2025 को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी द्वारा स्थापित रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर शाम 7 बजे महाआरती व प्रसादी वितरण कर शुभारंभ किया जाएगा। 2 फरवरी को वीर विरांगना नारी शक्ति शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन दोपहर 2 बजे पोलोग्राउंड नेहरु स्टेडियम में होगा। 3 फरवरी को रतलाम स्थापना दिवस पर नगर निगम तिराहे पर स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। मिठाई वितरण व आतिशबाजी कर रतलाम राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!