• Sun. Sep 6th, 2026

गच्छाधिपति पुण्यपाल सुरीश्वर जी महाराजा का अग्नि संस्कार हुआ

BySurendra Jain

Jan 24, 2025

खबर पक्की, 24 जनवरी, रतलाम। वर्तमान जैन शासन में सबसे बड़े समुदाय के गच्छाधिपति करीब 2000 श्रमण श्रमणी भगवंतों के जीवन आधार, संचालन और योगशेष करने वाले जैन शासन सिरताज, दीक्षा युग प्रवर्तक सूरी रामचंद्र समुदाय के गच्छाधिराज, परम पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय पुण्यपाल सुरीश्वर जी महाराजा ने चतुर्विध श्री संघ की उपस्थिति में श्री नमस्कार महामंत्र का श्रवण करते हुए 23 जनवरी शाम 6.15 पर मुलुण्ड मुंबई में परम समाधि पूर्वक देह त्याग किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए आराधना भवन श्री संघ अध्यक्ष अशोक लुनिया व सचिव हिम्मत गेलड़ा ने बताया कि 23 जनवरी की शाम को जैसे ही यह दुखद समाचार प्राप्त हुआ। पूरे देश में भक्तजनों के साथ आराधना भवन श्री संघ रतलाम में भी शोक की लहर फैल गई एवं देश भर से हजारों की संख्या में भक्तजन मुलुण्ड मुंबई पहुंचना शुरू हो गए। जहां 24 जनवरी को विधि विधान से उनका अग्नि संस्कार संपन्न हुआ। गच्छाधिपति पुण्यपाल सुरीश्वर जी महाराजा ने 8 वर्ष की उम्र में ही दीक्षा ग्रहण कर ली थी एवं अपने 70 वर्ष संयम जीवन में रहते हुए, स्वयं का आत्म कल्याण करते हुए आपने जिन शासन की सेवा एवं शोभा बढ़ाई। आराधना भवन श्रीसंघ में उनके देवलोक गमन पर दोपहर को चतुर्विध श्री संघ द्वारा देववंदन पूज्य मुनिराज समभाव विजय जी की निश्रा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अशोक लुनिया, पप्पू मुंबई वाला, हिम्मत गेलड़ा, विजय मेहता, विनोद मूणत, प्रदीप पीपाड़ वाला, अजय नाहर, सुरेंद्र भरगट, पारस गुगलिया, लाभचंद सकलेचा, विनीत गांधी, राजेश सकलेचा आदि बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने देव वंदन कर परम पूज्य गच्छाधिपति पुण्यपाल सुरेश्वर जी महाराजा को भावांजलि दी।

Related Post

जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड मार्ग निर्माण में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं : कलेक्टर, शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें, कार्रवाई पर बचाव की उम्मीद कलेक्टर से न रखें, कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश
न्यूसेंस एलिमेंट से सख्ती से निपटें, माहौल बिगाडऩे वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करें : कलेक्टर , गुंडा तत्वों को बॉन्ड ओवर कराएं, उल्लंघन करने वालों को जेल भेजने की कार्रवाई करें, कलेक्टर एवं एसपी ने त्योहारों को लेके कानून व्यवस्था की बैठक कर दिए सख्त निर्देश
खेत के मकान का ताला तोड़कर सोयाबीन चोरी, तीन दिन में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7 बोरी सोयाबीन और चोरी में प्रयुक्त टेम्पो बरामद; दो आरोपी फरार

You missed

error: Content is protected !!