• Sun. Sep 6th, 2026

उत्तरी हवाओं ने कराया शीतलहर का अहसास, 25 जनवरी से बढ़ेगी ठंडक

BySurendra Jain

Jan 24, 2025

खबर पक्की, 24 जनवरी, रतलाम। रतलाम में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार सुबह मौसम खुला लेकिन तेज हवाओं ने ठंड का दोबारा अहसास करा दिया। हवाओं के रुख के कारण तापमान में कमी आने की संभावना है, इससे ठंड का असर ओर तेज होगा।
मौसम विभाग ने 25 जनवरी से तेज ठंड बढऩे की संभावना जताई है। इसके पहले ही उत्तरी हवाओं ने वापस शीतलहर का अहसास करा दिया है। सुबह मौसम तो खुला लेकिन हवाओं के कारण ठंडक रही।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया प्रदेश में अभी साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी है। इस वजह से दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है। अब यह रुख उत्तरी हो जाएगा। इससे ठंडी हवा प्रदेश में आएगी और दिन-रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट होगी।
अभी पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं, लेकिन प्रदेश में इनका असर कम है। गुरुवार को 12.6 किमी की ऊंचाई पर 250 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार, जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार कम होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
दिन-रात के पारे में हुई गिरावट
मौसम में बदलाव के कारण दिन व रात के पारे में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 29.0 व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पिछले 24 घंटे में अधिकतम पारे में 0.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारे में 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। ठंडी हवाओं के चलने के कारण तापमान में ओर कमी आने की संभावना है।

Related Post

जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड मार्ग निर्माण में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं : कलेक्टर, शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें, कार्रवाई पर बचाव की उम्मीद कलेक्टर से न रखें, कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश
न्यूसेंस एलिमेंट से सख्ती से निपटें, माहौल बिगाडऩे वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करें : कलेक्टर , गुंडा तत्वों को बॉन्ड ओवर कराएं, उल्लंघन करने वालों को जेल भेजने की कार्रवाई करें, कलेक्टर एवं एसपी ने त्योहारों को लेके कानून व्यवस्था की बैठक कर दिए सख्त निर्देश
खेत के मकान का ताला तोड़कर सोयाबीन चोरी, तीन दिन में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7 बोरी सोयाबीन और चोरी में प्रयुक्त टेम्पो बरामद; दो आरोपी फरार

You missed

error: Content is protected !!