• Wed. Oct 28th, 2026

सिमलावदा में सूने मकान का तोड़ा ताला : 850 ग्राम चांदी के आभूषण व नकदी चुराई, मकान मालिक फैमेली के साथ सूरत गया था

BySurendra Jain

Jan 24, 2025

खबर पक्की, 24 जनवरी, रतलाम। सिमलावदा में चोरों ने एक एडव्होकेट के बेटे के सूने मकान का ताला तोड़ दिया। बदमाश करीब 850 ग्राम वजनी चांदी के जेवर व 17 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। चोरी की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस व एफएसएल टीम पहुंची और जांच शुरू की।
चोरी की घटना एडव्होकेट जीवनलाल गौरसिया निवासी सिमलावदा के बड़े बेटे जीवनलाल के सूने मकान पर हुई है। जीवनलाल के दो बेटे हैं। बड़े बेटा प्रेमसिंह अपनी फैमिली के साथ ससुराल सूरत (गुजरात) गया था। जीवनलाल अपने छोटे बेटे नरेंद्र सिंह के साथ रहता है। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बड़े बेटे के यहां दुकान किराए से चलाने वाला गोपाल पिता गणपत परमार आया।
गोपाल ने प्रेमसिंह के मकान का ताला टूटा हुआ देखा और जीवनलाल गौरसिया को फोन कर सूचना दी। वे मकान पर पहुंचे दो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। घर के अंदर गए तो दो आलमारियों के लॉक टूटे दिखे। अलमारी का लॉकर भी तोड़ दिया, पूरा सामान बिखरा पड़ा था।
बेटे को सूचना दी
जीवनलाल ने अपने बेटे प्रेमसिंह को चोरी सूचना दी। प्रेमसिंह ने बताया अलमारी में चांदी के आभूषण व नगदी रखी थी। जब जीवनसिंह ने देखा तो वह नहीं मिली। बाद में बिलपांक थाना पुलिस को सूचना दी। बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान व पुलिस बल पहुंचा। जांच की। दोपहर में एफएसएल टीम ने भी पहुंच जांच की। पुलिस ने जीवनलाल की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया। बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया कि कुछ क्लू मिले हैं। टेक्निकल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!