खबर पक्की, 23 जनवरी, रतलाम। जिले थाना बड़ावदा अंतर्गत हाटपीपल्या चौकी पर पदस्थ आर राकेश मोरी की 7 अक्टूबर 2024 को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में दु:खद मृत्यु हो गई थी।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा पीएसपी योजना के अंतर्गत क्लेम स्वीकृति हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करवाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा को निर्देशित किया गया।
23 जनवरी को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पीएसपी योजना के माध्यम से आर राकेश मोरी की पत्नी श्रीमति बुलबुल मोरी, पुत्र लक्षित मोरी एवं परिजनों को 1 करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया गया।
इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर रवि पाटीदार, आरएमओ शरद गोयल, डेस्क ऑफिसर अर्पित भटवाल, मुख्य लिपिक उनि (अ) अर्चना अमेरिया, सउनि (अ) जाकिर मंसूरी आदि उपस्थित रहे।
ऑन ड्यूटी राकेश मोरे की दुर्घटना में मृत्यु पर पीएसपी योजना के माध्यम से परिजनों को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदाय की गई
