• Sun. Sep 6th, 2026

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से करमदी में श्री राम मंदिर जीर्णोद्धार के लिए 27 लाख रूपए स्वीकृत, अयोध्या में श्री रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर करमदी में ग्रामवासियों को मिली सौगात, भाजपा पदाधिकारियों ने मंदिर समिति अध्यक्ष को सौंपा पत्र, ग्रामीणों ने जताया आभार

BySurendra Jain

Jan 22, 2025

खबर पक्की, 22 जनवरी, रतलाम। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों से करमदी ग्राम में प्राचीन श्री राम मंदिर जीर्णोद्धार के लिए 27 लाख रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है। इसका पत्र भाजपा के सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी एवं पदाधिकारियों ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष मंदिर समिति अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा को मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में सौंपा।
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर गांव के श्री राम मंदिर जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत होने पर ग्रामीणों के साथ सरपंच ने खुशी जाहिर करते हुए मंत्री श्री काश्यप के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोवणचा, विनोद पाटीदार, मुकेश पाटीदार, ईश्वर चौहान, प्रहलाद पाटीदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं सरपंच उपस्थित रही।
मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने बताया कि करमदी के इस प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग ग्रामीणों द्वारा माननीय मंत्री श्री चेतन्य काश्यप जी से की गई थी। जिस पर मंत्री श्री काश्यप द्वारा संज्ञान लेते हुए राशि स्वीकृत कराई है। अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य आरंभ होगा। खास बात यह है कि अयोध्या में श्री रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर ग्रामीणों को राशि स्वीकृति का पत्र मिला है, जिसके चलते उनकी खुशी और बढ़ गई। स्वीकृति पत्र मिलने से खुश ग्रामवासियों द्वारा भाजपा पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

Related Post

जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड मार्ग निर्माण में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं : कलेक्टर, शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें, कार्रवाई पर बचाव की उम्मीद कलेक्टर से न रखें, कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश
न्यूसेंस एलिमेंट से सख्ती से निपटें, माहौल बिगाडऩे वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करें : कलेक्टर , गुंडा तत्वों को बॉन्ड ओवर कराएं, उल्लंघन करने वालों को जेल भेजने की कार्रवाई करें, कलेक्टर एवं एसपी ने त्योहारों को लेके कानून व्यवस्था की बैठक कर दिए सख्त निर्देश
खेत के मकान का ताला तोड़कर सोयाबीन चोरी, तीन दिन में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7 बोरी सोयाबीन और चोरी में प्रयुक्त टेम्पो बरामद; दो आरोपी फरार

You missed

error: Content is protected !!