• Sun. Sep 6th, 2026

पुलिस को मिली बड़ी सफलता : पिकअप वाहन में 40 पेटी अवैध शराब ले जाते हुए आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Jan 22, 2025

खबर पक्की, 22 जनवरी, रतलाम। पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन पर कार्यवाही के चलते पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने पिकअप वाहन में अवैध रूप से ले जा रही 40 पेटी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पिपलौदा एवं पुलिस चौकी सुखेडा टीम द्वारा 21 जनवरी को मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए सुखेडा धतुरिया मार्ग कीरपुरा हनुमान मंदिर के पास से एक पिकअप वाहन को घेराबंदी करके रोका एवं वाहन चालक श्रवणसिह पिता गट्टुसिह राजपुत निवासी रिछादेवडा से पिकअप वाहन मे भरी अवैध 40 पेटी देशी शराब पाई गई।
मामले में पुलिस द्वारा शराब जप्त कर आरोपी को हिरासत में में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
जब्त सामग्री : 1.5 पेटी देशी मसाला व 35 पेटी देशी प्लेन कुल 40 पेटी देशी शराब कीमती 1,60,000/-

  1. एक महिन्द्रा बोलेरो पिक अप क्रमांक एमपी 43 जी 1967
    सराहनीय भूमिका
    निरीक्षक प्रकाश गाडरिया थाना प्रभारी थाना पिपलौदा, उनि पकंज राजपुत चौकी प्रभारी पुलिस चौकी सुखेङा ,आर. राजेश पटेल, आऱ. अनिल पाटीदार आर. जितेन्द्र माली, आर. त्रिलोकसिह आर. सतीश परमार, की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post

जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड मार्ग निर्माण में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं : कलेक्टर, शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें, कार्रवाई पर बचाव की उम्मीद कलेक्टर से न रखें, कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश
न्यूसेंस एलिमेंट से सख्ती से निपटें, माहौल बिगाडऩे वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करें : कलेक्टर , गुंडा तत्वों को बॉन्ड ओवर कराएं, उल्लंघन करने वालों को जेल भेजने की कार्रवाई करें, कलेक्टर एवं एसपी ने त्योहारों को लेके कानून व्यवस्था की बैठक कर दिए सख्त निर्देश
खेत के मकान का ताला तोड़कर सोयाबीन चोरी, तीन दिन में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7 बोरी सोयाबीन और चोरी में प्रयुक्त टेम्पो बरामद; दो आरोपी फरार

You missed

error: Content is protected !!