• Sun. Sep 6th, 2026

पुलिस ने की कांबिंग गश्त : होटलो-ढाबों की जांच में मिली अवैध शराब; 19 स्थायी वारंट तामील कराए

BySurendra Jain

Jan 22, 2025

खबर पक्की, 22 जनवरी, रतलाम। पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सड़क पर उतरी। रातभर कांबिंग गश्त कर लंबे समय से फरार 19 स्थायी वारंट और 58 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। होटल-ढाबों की आकस्मिक जांच की गई, जांच में ढाबों से अवैध शराब मिली।
डीजीपी भोपाल के निर्देश के बाद रतलाम एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा बल के साथ सड़क पर उतरे। रात भर पुलिस अधिकारियों ने रतलाम शहर समेत जिले के सभी अनुभाग में संबंधित थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर रवाना की। इस दौरान गुंडे, बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी और धरपकड़ के लिए कांबिंग गश्त की गई।
पुराने कंट्रोल रूम पर एसपी अमित कुमार ने कांबिंग गश्त को लेकर पुलिस बल को आवश्यक निर्देश देकर रवाना किया। ट्रेनी आईपीएस विक्रम अहिरवार, सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी जावरा शक्ति सिंह चौहान, एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी ने अपने-अपने अनुभाग में गश्त की।
2 पेटी अवैध शराब मिली
पुलिस टीम द्वारा ढाबों, होटलों एवं सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई। इस दौरान औद्योगिक थाना क्षेत्र जावरा अंतर्गत पाटीदार का ढाबा सोहनगढ़ से 2 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। चेकिंग के दौरान बेवजह घूमने वाले लोगों को समझाइश दी गई।

Related Post

जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड मार्ग निर्माण में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं : कलेक्टर, शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें, कार्रवाई पर बचाव की उम्मीद कलेक्टर से न रखें, कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश
न्यूसेंस एलिमेंट से सख्ती से निपटें, माहौल बिगाडऩे वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करें : कलेक्टर , गुंडा तत्वों को बॉन्ड ओवर कराएं, उल्लंघन करने वालों को जेल भेजने की कार्रवाई करें, कलेक्टर एवं एसपी ने त्योहारों को लेके कानून व्यवस्था की बैठक कर दिए सख्त निर्देश
खेत के मकान का ताला तोड़कर सोयाबीन चोरी, तीन दिन में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7 बोरी सोयाबीन और चोरी में प्रयुक्त टेम्पो बरामद; दो आरोपी फरार

You missed

error: Content is protected !!