खबर पक्की, 22 जनवरी, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय द्वारा हमराह यातायात पुलिस बल का.सउनि.सर्वेश द्वीवेदी, का. सउनि. सुरेन्द्र सिह बौराना, आर. भगत सिह, व क्रेन पार्टी के साथ सयुक्त रुप से सडक सुरक्षा माह-2025 परवाह थीम के तहत दो बत्ती चौराहा से न्यू रोड, लोकेन्द्र टाँकिज चौराहा तक नो पार्किंग मे लगे वाहनो पर चालानी कार्यवाही की गई। अव्यवस्थित रुप से नो पार्किंग में लगे वाहनों को क्रेन से टोईंग कर सुरक्षीत थाने पर खडा किया गया व सब्जी फ्रूट के हाथ ठैलागाडी, फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को समझाईस देकर हटवाया जाकर दो बत्ती से लोकेन्द्र टॉकिज तक के मार्ग को यातायात के लिए सुगम व सूचारु किया गया। यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा। यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे। आमजन तक सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने सम्बंधी जानकारी दी गई।
थाना यातायात रतलाम पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को किया जा रहा दुरुस्त
