• Fri. Sep 11th, 2026

रात्रि में घर का रास्ता भटकी महिला को थाना रिंगनोद एफआरवी ने सुरक्षित घर पहुंचाया

BySurendra Jain

Jan 8, 2025

खबर पक्की, 8 जनवरी, रतलाम। ग्राम मावता थाना रिंगनोद जिला रतलाम निवासी महिला ने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास के लिए कलेक्टर कार्यालय रतलाम आवेदन देने गई थी जिससे कि वह घर आने में लेट हो गई। रतलाम से बस से ढोढर उतर गई थी और उसके घर जाने का रास्ता समझ नहीं आ रहा था।अकेली महिला द्वारा घर पर संपर्क करने का प्रयास किया परन्तु किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। एफआरवी टीम द्वारा महिला के गांव का पता पूछा तो महिला द्वारा ग्राम मावता का निवासी होना बताया जो कि ढोढर से काफी दूर होने, रात्रि के 10 बजे का समय होने तथा अन्य कोई साधन उपलब्ध नहीं होने से थाना रिंगनोद पुलिस की डायल 100 एफआरवी 09 के आर हीरालाल आर्य और पायलट संदीप भाटी द्वारा अकेली महिला को सुरक्षित उसके गांव घर पहुंचकर उसके परिवार के सुपुर्द किया गया।

error: Content is protected !!