खबर पक्की, 8 जनवरी, रतलाम। मजदूरों को लेकर जाने वाले ओवर लोडिंग वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल द्वारा सैलाना में मजदूरों एवं वाहन चालकों को क्षमता से अधिक सवारियों वाले वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए मजदूरों एवं नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं क्षमता से अधिक संख्या में किसी वाहन में यात्रा नहीं करने की समझाइश दी गई।
एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल द्वारा मजदूरों को बताया गया कि क्षमता से अधिक संख्या में भरी सवारी वाले वाहन के साथ दुर्घटना की संभावना कई गुना अधिक बढ़ जाती है एवं इससे बड़ी मात्रा में जन हानि हो सकती है। वाहन की गति पर भी ध्यान दे और तेज गति से वाहन चलाने पर वाहन चालक को समझाए।
इसके साथ ही वाहन चालकों को भी समझाया गया कि क्षमता से अधिक सवारियां वाहन में न बैठाए, वाहन धीमी गति से चलाए एवं यातयात के नियमों का पालन करे। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कारवाई की जाएगी।
सुरक्षित यात्रा के संबंध में मजदूरों को किया जागरूक, ओवरलोड वाहनों में नहीं बैठने की दी गई समझाइश
