खबर पक्की, 8 जनवरी, रतलाम। स्थानीय शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था परिसर में बुधवार को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, भोपाल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में जिला प्रशासन, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय, मध्यप्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार मेला, स्वरोजगार मेला, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजनांतर्गत मेलें का आयोजन किया गया, जिसमे भाग लेने वाली 13 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्?यू के उपरांत 89 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया।
चयनित प्रतिभागियों को महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किये गये तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई। महापौर ने आगामी मेला वृहद्ध रूप से आयोजन के निर्देश भी दिए गए। चयन करने वाली कंपनियों में रतलाम इप्का लेबोरेटरीज द्वारा-12, जी. आर. इण्ड. द्वारा-6, टाइगर सिक्योरिटी द्वारा -1, भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा-11, रतलाम पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट द्वारा-12, जिओ इन्फोकॉम द्वारा -11 अंकलेरिया होंडा द्वारा-3, स्काई मास्टर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा -1, भारतीय अक्सा द्वारा -4 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
इसी प्रकार स्काई इंटरप्राइजेज इंदौर द्वारा-2, एटम वन टेक्नोलॉजी अहमदाबाद द्वारा-2, किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड देवास द्वारा-7, माइक्रोन लोगी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद द्वारा-17, प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया।उपरोक्त कैंपस में सम्मिलित होने के लिए कुल-187 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन किया। इस रोजगार मेले के अलावा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री एम एल मीणा द्वारा 123.42 लाख की राशि के 38 ऋण स्वीकृति पत्र भी हितग्राहियों को विति?रत किये गये।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जिला रतलाम सहायक प्रबंधक श्री विजेंद्र आचार्य द्वारा जिले में संचालित लोन से संबंधित समस्त योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा चयनित काउंसलर द्वारा मेले में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों तथा संस्था के प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों की काउंसलिंग की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश द्वारा मानसिक स्वास्थ्य संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। संस्था के प्राचार्य यू. पी. अरिवार द्वारा उपस्थित युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए मनोबल बढ़ाया, साथ ही अधिक मेहनत कर उच्च पद की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया। संचालन संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी श्री एस. के. गौतम द्वारा तथा आभार संस्था के प्रशिक्षण अधीक्षक एच के. बाथम, ञ्जक्कह्र श्री प्रफुल्ल सोनारकर तथा जिला रोजगार कार्यालय के श्री अनुप खटवानी द्वारा व्यक्त किया गया।
युवा संगम रोजगार मेले में 89 युवाओं का कंपनी द्वारा रोजगार हेतु प्राथमिक रूप से चयन किया गया
