• Fri. Sep 11th, 2026

सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड : बर्फबारी ने बढ़ाई सर्दी, अधिकतम तापमान 4 डिग्री लुढ़का

BySurendra Jain

Jan 7, 2025

खबर पक्की, 7 जनवरी, रतलाम। रतलाम में एक बार फिर सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है। मंगलवार सुबह से शहर में कोहरा छाया रहा। वहीं दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप निकली। बर्फीली हवाओं ने कारण अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। इसी के असर से एक बार फिर ठंड ने दस्तक दी है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलने से हवा की रफ्तार तेज होगी। ठंड का असर ओर बढ़ जाएगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। 10 जनवरी के बाद बूंदाबांदी की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
पारे में उतार-चढ़ाव
मौसम में आए बदलाव के बाद से दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.5 रहा है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान के पारे में 4 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। रविवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। सर्द हवाओं के कारण दिन व रात के तापमान में ओर कमी आने की संभावना है।

error: Content is protected !!