• Fri. Sep 11th, 2026

थाना सरवन अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डायल 100 वाहन ने पहुंचाया अस्पताल

BySurendra Jain

Jan 7, 2025

खबर पक्की, 7 जनवरी, रतलाम। जिले के थाना सरवन की डायल हंड्रेड वाहन को इवेंट मिला कि थाना क्षेत्र के ग्राम अंबा कुड़ी में रोड पर एक एक्सीडेंट हुआ है जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने पर डायल 100 एफआरबी स्टाफ इवेंट मिलते ही तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा एंबुलेंस 108 को कॉल करने पर एंबुलेंस के बिजी रहने से डायल 100 एफ आर वी स्टाफ ने अपने ही वाहन से घायल को अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया। समय से इलाज मिलने से घायल की जान बचाई जा सकी। डायल 100 में आरक्षक 420 पंकज शर्मा तथा पायलट बहादुर निनामा का कार्य सराहनीय रहा।

error: Content is protected !!