• Wed. Oct 28th, 2026

पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही, लंबे समय से फरार- 24-स्थाई वारंट, 88-गिरफ्तारी वारंट किए तामील

BySurendra Jain

Jan 7, 2025

खबर पक्की, 7 जनवरी, रतलाम। जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की अगुवाई में जिले के सभी अनुभागों में सीएसपी/ एसडीओपी के नेतृत्व में, 6-7 जनवरी की दरमियानी रात से सुबह तक जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, सीएसपी जावरा दुर्गेश आमों, एसडीओपी जावरा शक्ति सिंह चौहान, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट श्रीमती शाबेरा अंसारी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।
इस दौरान संबंधित सीएसपी/एसडीओपी द्वारा बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त हेतु रवाना किया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार- 24 स्थाई वारंटियों, 88-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा रात्रि में कांबिंग गश्त का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक माणकचौक थाने पहुंचकर थाना एवं हवालात का निरीक्षण किया गया। गश्त चेकिंग के दौरान सभी को प्रभावी गश्त हेतु दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

You missed

error: Content is protected !!