• Wed. Oct 28th, 2026

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुआ जनसुनवाई एवं सी एम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण शिविर का आयोजन, 48 सी एम हेल्पलाइन शिकायतों का किया गया निराकरण

BySurendra Jain

Jan 7, 2025

खबर पक्की, 7 जनवरी, रतलाम। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) ने एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उपस्थित एसडीओपी/सीएसपी एवं थाना प्रभारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में आज 48 सी एम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण कराया गया।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत शीघ्रता से किया जाए। साथ ही, पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी।

You missed

error: Content is protected !!