• Wed. Oct 28th, 2026

बीबीए, बीसीए के विक्रम विश्वविद्यालय परीक्षा फार्म दिनांक 10 जनवरी से उपलब्ध होंगे।

BySurendra Jain

Jan 7, 2025

खबर पक्की, 7 जनवरी, रतलाम। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार सत्र् 2024-25 के बीबीए, बीसीए, बीकाॅम, बीएससी, बीए, बीएचएससी आदि के परीक्षा फाॅर्म दिनांक 10 जनवरी 2025 से उपलब्ध होंगे। ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम के परीक्षा फाॅर्म भरने की अधिसूचना सत्र् 2024-25 में अध्ययनरत् प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के समस्त विद्यार्थियों पर लागू होगी।

यह जानकारी देते हुये राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ मेनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज के प्रशासक डाॅ. दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि, ग्रेजुएशन स्तर के परीक्षा फाॅर्म की अधिसूचना विक्रम विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों पर लागू होगी। विद्यार्थी एमपी आनलाईन के माध्यम से परीक्षा फाॅर्म की प्रक्रिया करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!