• Sat. Oct 3rd, 2026

 ट्रैक्टर बाइक की भिड़ंत प्रधान आरक्षक घायल

BySurendra Jain

Jun 15, 2018

रतलाम। रतलाम से जावरा मार्ग सेजावता फंटा पर बाइक ट्रैक्टर से टकरा गया जिसमें बाइक सवार प्रधान आरक्षक घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक ने घायल आरक्षक को अस्पताल भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंगनोद थाने पर पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेंद्र शर्मा पिता जगन्नाथ शर्मा उम्र 55 साल निवासी डीआरपी लाइन रतलाम,अपनी बाइक से रतलाम से रिंगनोद ड्यूटी के लिए जा रहे थे तभी सेजावता फंडे पर सामने से आ रहे हैं ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक प्रकाश पिता बालु बोदीना अस्पताल लेकर पहुंचे सूचना मिलने पर सीएसपी विवेक सिंह चौहान भी अस्पताल पहुंचे गये तथा घायल प्रधान आरक्षक से हालात जाने ट्रैक्टर चालक प्रकाश ने बताया कि वह ट्रैक्टर लेकर बांगरोद की ओर जा रहा था तब यह घटना घटित हो गई।

error: Content is protected !!