• Sat. Oct 3rd, 2026

पलसोडी बस हादसे मे दो की मौत

BySurendra Jain

Jun 14, 2018

रतलाम। रतलाम-शिवगढ मार्ग पर पलसोडी फंटे के पास गुरुवार शाम बस की चपेट मे आने से 4 वर्षीय की मौत हो गयी वही बाईक चालक की भी उपचार के दौरान मौत हो गयी।
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ ने बस में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इधर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुचे।
पुलिस के अनुसार घटना में अमृत पिता मुकेश 4 वर्ष और बाइक पर सवार बलवंत पिता रायसिह गुर्जर 22 निवासी ग्वालगढ की मौत हुई है। बाइक पर पीछे बैठा उमराव सिंह 32 घायल हुआ है। बस रतलाम से रावटी की ओर जा रही थी की पलसोडी फंटे के पास सडक किनारे पर खडा बच्चे दौड लगा दी जिसे बचाने मे सामने से आ रही बाईक भी बस से टकरा गयी जिससे दोनो बाईक सवार भी घायल हुए जिसमे एक की मौत हो गयी।
घटना के बाद भीड़ ने बस पर पथराव कर दिया आग लगा दी इस दौरान मार्ग से गुजर रही एक अन्य बस पर भी पत्थर लगने से उसके कांच टूट गए। सूचना मिलने पर रतलाम से एएसपी प्रदीप शर्मा ,सीएसपी विवेक सिंह चौहान एवं दीनदयाल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल के साथ दोनों शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर शुक्रवार सुबह शव का पीएम होगा।
एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गांव पलसोडी में पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही सडक पर पेट्रोलिंग भी की जा रही है। बस मे आग लगाने वाले फायर ब्रिगेड वाहन के कांच फोडऩे वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!