• Tue. Aug 18th, 2026

चार दिनों से नही गाँव मे बिजली पालतु पशुओं को पीने के पानी की समस्या हुई खड़ी, कलमोड़ा के उपभोक्ताओं ने धराड़ उपकेंद्र पर दिया ज्ञापन

BySurendra Jain

Jun 14, 2018

रतलाम। जिले का कोई गांव ऐसा नही होगा जहां के लोग बिजली की समस्याओं से परेशान न हो हर गाँव मे मेंटनेंस के बाद भी पिछले कई दिनो से आंधी तूफान ने बिजली कम्पनी के मेंटनेंस की पोल खोलकर रख दी है । बिजली विभाग को सूचना देना चाहो तो बिजली विभाग के कर्मचारी अपने मोबाईल को बन्द कर चैन की नींद निकालने में लगा हुआ है। धराड़ विधुत वितरण केंद्र के कलमोड़ा व आसपास के गाँव मे कई दिनों से बिजली लोगो को परेशान कर कभी वॉल्टेज की समस्या तो कभी अघोषित कटौती से परेशान हो रहे है , वर्तमान में आँधी तूफान के कारण रतलाम के कलमोडा गाँव में बिजली सप्लाई का शेड्यूल बिगड़ गया ओर 4 दिनो से गाँव मे बिजली बंद है जिस वजह से लोगो को पानी के लिये बिजली से चलने वाले उपकरणों को चलाने में समस्या उत्पन्न हो रही है हालत यह है कि दुधारू पालतु पशुओं को पिलाने के लिए पानी नही मिल पा रहा है, जिसके बाद कलमोड़ा के अशफाक लाइनमैन को गाँव वालों ने इसकी शिकायत भी की थी लेकिन त्वरित सुनवाई नही होने के कारण । बुधवार को कलमोड़ा के आक्रोशित उपभोक्ताओं ने धराड़ उपकेन्द्र पर आकर अधिकारियों को एक ज्ञापन देकर बिजली सुचारू करने की मांग की है । गोपाल जाट, संतोष जाट, अजीज खान, सुनिल जाट, विनोद योगी, प्रभु जाट, भरत जाट ,अर्जुन जाट आदि उपभोक्ताओं ने अधिकारी को बिजली की समस्या सुनाई जिसपर धराड़ विधुत वितरण केंद्र के ऑफिस असिस्टेंट उमेश भरावा व जगदीश चौहान ने लोगो की समस्या को सुन जल्द से जल्द बिजली की समस्या को दूर करने के लिए कलमोड़ा के अशफ़ाक लाइनमैन को फोन पर फाल्ट तारो को सही करने की बात कहीं। ऑफिस असिस्टेंट ने ग्रामीणों से ज्ञापन प्राप्त कर बिजली चालू करवाने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुये।

You missed

error: Content is protected !!