• Wed. Oct 28th, 2026

तीन दोस्तों के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा-दोस्त ही निकले मास्टर माइंड, साथियों के साथ मिलकर दिलाया वारदात को अंजाम

BySurendra Jain

Dec 28, 2024

खबर पक्की, 28 दिसंबर, रतलाम। 2 दिन पूर्व शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने गए तीन दोस्तों के साथ सुबह 5:30 बजे हुई लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिन तीन दोस्तों के साथ वारदात हुई, उसी में से दो दोस्त वारदात के मास्टरमाइंड निकले। जिन्होंने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिलाया
पुलिस के अनुसार फरियादी कार्तिक, सेंकल सेन तथा अनीश द्वारा थाना शिवगढ़ पर रिपोर्ट कर बताया कि वह 26 दिसंबर को तीनों दोस्त गिरवर माताजी मंदिर स्कूटी से घुमने आए थे। इस दौरान सुबह करीब 5.30 बजे गिरवर माताजी के पहाड के नीचे तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मारपीट कर लूटपाट कि गई तथा किमती सोने का कडा, सोने कि अंगुठी, चांदी की चैन, चांदी की अंगुठी, चांदी का लॉकेट व मोबाईल छीनकर ले गए है। थाना सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा घटना कि तस्दीक की गई और प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार द्वारा घटना की पताराशी कर मशरूका बरामदगी करने के निर्देश प्रदान किए। एएसपी राकेश खाखा और अनु. अधिकारी पुलिस रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में पृथक पृथक टीम गठीत की गई। टीम द्वारा फरियादी तीनों दोस्तों से घटना के बारे में पृथक पृथक पूछताछ की गई। पूछताछ में फरियादियों के बयान संदेहास्पद होने से शंका होने से सभी से विस्तृत पूछताछ की गई इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र के माध्यम से भी जानकारी एकत्र की गई।
जांच में यह तथ्य सामने आए उक्त घटना में फरियादी सेंकल सेन ही घटना का मास्टरमाइंड है। जिसने अपने दोस्त अनीश के माध्यम से तीन अन्य दोस्त यश पंडित, प्रांजल कौशल, कुणाल व एक नाबालिंग को साथ लेकर घटना को अंजाम दिया। सेंकल सेन द्वारा ही अपने साथीयों कि मदद से दोस्त व स्वयं के साथ लूट की घटना करवाई गई। संदेह न हो उसके लिये मारपीट भी कि गई। पुलिस के द्वारा हिकमत अमली से पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया।
आरोपियों से लूट का मश्रुका सोने का कडा, सोने की अंगुठी, चांदी की चैन, चांदी की अंगुठी, चांदी का लॉकेट व नगदी तथा घटना में प्रयुक्त हथियार व वाहन को मेमो, के आधार पर जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी

  1. सेंकल पिता संतराम सेन 18 वर्ष निवासी ओल्ड रेलवे कॉलोनी रतलाम
  2. अनिश पिता अनिल कुमार 18 वर्ष निवासी न्यूग्लोबल सिटी रतलाम
    3 प्रांजल पिता दिपक कौशल उम्र 18 वर्ष निवासी रेल नगर रतलाम
  3. कुणाल पिता प्रज्वल पाण्डे 18 वर्ष ओल्ड रेलबे कॉलोनी
  4. यश पिता दीपक पण्डित उम्र 19 वर्ष निवासी रेल नगर
  5. 17 वर्षीय नाबालिक
    इनकी रही सराहनीय भमिका
    उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवगढ निरी. अर्जुन सेमलिया, उनि.आर.सी. खडिया, प्रधान आर. गबरु खडिया, प्रआर जितेंद्र, म. प्र आर अनीता राठौर, आर. रवि चन्देल, आर. रमेश सोलंकी, आर. मनीष, आर. शैलेन्द्रपांचाल, आर., राकेश मोहनिया, आर नितेश नलवाया, आर जितेंद्र प्रसाद, म.आर. पुष्पा निनामा, आर. नरेंद्रसिंह पावरा (थाना आई ए रतलाम), आर. राजेश प्रजापति (थाना आई ए रतलाम), सायबर सेल से प्र आर मनमोहन शर्मा, आर विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!