खबर पक्की, 28 दिसंबर, रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ताल पुलिस ने 24 किलो अवैध गांजे के साथ तीन आरोपियों की गिरफ्तार किया है।
मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये सांगाखेडा फंटा ताल महिदपुर रोड पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी सोनु पिता बगदीराम उम्र 33 साल निवासी ताल, आशीष पिता मुकेश मीणा उम्र 33 साल निवासी ताल और मनोज पिता जगन्नाथ 23 साल निवासी ताल के कब्जे से 24 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। जिसकी किमती 2 लाख 40 हजार रुपए है। आरोपीगणो के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इनका रहा सराहनीय योगदान
निरी पतिराम डावरे थाना प्रभारी ताल, उनि दिनेश राठौर चौकी प्रभारी खारवाकला, सउनि आर सी भम्भोरिया, सउनि पंकज भम्भोरिया, आर शुभम सिहं, आर विश्वेन्द्र जाट, आर राहुल पाटीदार, आर ईश्वर धाकड़, मआर प्रिया ठाकुर व सायबर सेल से प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा है।
ताल पुलिस ने 24 किलो अवैध गांजे के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
