• Fri. Oct 2nd, 2026

मासूम को कुचला, भीड़ ने बस में लगाई आग

BySurendra Jain

Jun 14, 2018

रतलाम। रतलाम से रावटी की ओर जा रही यात्री बस ने पलसोड़ी के पास सड़क किनारे खड़े एक चार वर्षीय बालक को कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम से जैन बस सर्विस रतलाम से रावटी की ओर जा रही थी उसी दौरान पलसौड़ी फंटे पर साईड के किनारे पर खड़ा 4 वर्षीय अमृत पिता मुकेश को कुचल दिया। वहीं दो बाइक सवार घायल हुए है। घटना के बाद उत्तेजित भीड़ ने बस में आग लगा दी। वहीं बस मालिक व ड्रायवर के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर करीब आधे घंटे तक वहां पर पत्थरबाजी होती रही जिसमें वहां से निकली दूसरी यात्री बस के भी कांच फूट गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना प्रभारी मय पुलिस बल के पहुंचे। एएसपी प्रदीप शर्मा, सीएसपी विवेकसिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए थे।

error: Content is protected !!