• Wed. Oct 28th, 2026

रतलाम रेंज के दौरे पर उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा, रतलाम पहुंच कर ली अधिकारियों की ली बैठक, कहा- पीडि़त व्यक्ति थाने से निराश होकर नहीं जाएज्कर्मवीर योद्धा पदक से अधिकारियों को किया सम्मानित

BySurendra Jain

Dec 24, 2024

खबर पक्की, 24 दिसंबर, रतलाम। उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा पिछले दो दिन से रतलाम रेंज के दौरे पर है। मंदसौर, नीमच के बाद सोमवार को एडीजीपी श्री जोगा रतलाम पहुंचे और अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारी और थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाने पर आया हुआ कोई भी पीडि़त व्यक्ति निराश होकर नहीं जाना चाहिए। उसकी समस्या का पूरा निराकरण होना चाहिए।
उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा दोपहर करीब 1.15 बजे रतलाम पहुंचे। डीआईजी मनोज सिंह, एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा, प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई बैठक में एडीजीपी उमेश जोगा ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने बेसिक पुलिसिंग पर फोकस करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि थाने पर आने वाले हर पीडि़त की संवेदनशीलता के साथ सुनवाई की जाए। उसकी समस्या का निराकरण किया जाए। पीडि़त थाने से निराश होकर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपनी कमियों का आकलन कर आने वाले साल में उसे सुधारने के लिए कहा। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था पर भी ध्यान देने की आवश्यकता जताई।
बैठक में एडीजीपी उमेश जोगा ने अधिकारी को निर्देश दिए के पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं का भी समय पर निराकरण होना चाहिए। उनके मेडिकल बिल सहित अन्य पेंडिंग स्वत्वों का जल्द से जल्द निराकरण हो ऐसी व्यवस्था की जाए।
बैठक में एडीजीपी उमेश जोगा ने पेंडिंग अपराधों की समीक्षा भी की। उन्होंने इस साल घटित हुए गंभीर अपराध अपराध, कानून व्यवस्था की स्थिती, वीवीआईपी विजिट और त्योहारों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली है। आने वाले नए वर्ष के लक्ष्यों पर चर्चा की,ताकि आने वाले वर्ष में जनता को ओर बेहतर सुविधा दी जा सके।
मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर रतलाम में पिछले ढाई माह में हुई कार्रवाई की एडीजीपी श्री जोगा ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अवैध मादक पदार्थ की समस्या हर बार इस क्षेत्र में बनी रहती है, मगर हाल ही में पुलिस ने काफी अच्छी कार्रवाई की है। बैठक में डीआईजी मनोज सिंह, एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा, प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार सहित सीएसपी, एसडीओपी एवं समस्त स्थान प्रभारी मौजूद रहे।
एडीजीपी उमेश जोगा द्वारा कोरोना काल में की गई सेवाओं हेतु पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदान किए गए कर्मवीर योद्धा पदक से पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। एएसपी राकेश खाखा, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला सहित अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

You missed

error: Content is protected !!