• Wed. Oct 28th, 2026

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई सुशासन दिवस की शपथ

BySurendra Jain

Dec 24, 2024

खबर पक्की, 24 दिसंबर, रतलाम। पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न से सम्मानित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के एक दिन पूर्व मंगलवार को मंत्रालय में सुशासन दिवस मनाया गया। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में प्रात: 11 बजे अधिकारी और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। शपथ के पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए, शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जन-कल्याण केन्द्रित और जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने एवं प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, सचिव एम. सेल्वेंद्रन सहित मंत्रालय, सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!