• Wed. Oct 28th, 2026

रॉयल कॉलेज मे विश्व ध्यान दिवस पर ध्यान सत्र आयोजित हुआ

BySurendra Jain

Dec 21, 2024

खबर पक्की, 21 दिसंबर, रतलाम। विश्व ध्यान दिवस 21 दिसंबर 2024 को मनाया गया, इसी परिप्रेक्ष्य में रॉयल इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज सालाखेड़ी कैंपस पर हार्टफुलनेस संस्था भारतीय योग संघ मध्य प्रदेश द्वारा ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए रॉयल कॉलेज मैनेजमेंट संकाय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री ने बताया कि आयोजित ध्यान सत्र में मुख्य अतिथि नीलेश शुक्ला, शीतल शुक्ला, जितेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे। हार्टफुलनेस संस्था से पधारे श्री नीलेश जी शुक्ला एवं जितेंद्र जी अग्रवाल द्वारा ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्था द्वारा तनाव मुक्ति सत्र एवं ध्यान प्रशिक्षण का कार्य सतत रूप से किया जाता रहा है, इसी संदर्भ में उपरोक्त आयोजन संपन्न हुआ।
ध्यान के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, अध्यात्मिक तल पर कैसे सामंजस्य बनाया जाए इसके बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा ध्यान सत्र आयोजित हुआ। इस अवसर पर रॉयल कॉलेज के डॉ. आनंद त्रिवेदी, प्रो जगदीश डुके, प्रो ममता यादव, प्रो शैलेन्द्र सिंह, प्रो अपूर्वा जोशी, प्रो विजय पाठक, प्रो स्नेह चोरसिया आदि स्टाफ सम्मिलित रहा।

You missed

error: Content is protected !!