• Wed. Oct 28th, 2026

रतलाम के शाह नर्सिंग होम की बड़ी लापरवाही ऑपरेशन के लिए भर्ती मरीज के खून की जांच मैं o पॉजिटिव बताया जबकि इंदौर में o नेगेटिव निकला

BySurendra Jain

Dec 21, 2024

खबर पक्की : 21 दिसंबर रतलाम,कल ग्राम नेगडदा निवासी महिला लीलाबाई पांचाल अपने ही घर में गिर जाने से हड्डी में समस्या आने से शाह नर्सिंग होम लेकर आए । यहाँ डॉक्टर शाह द्वारा एक्सरे करने के बाद उनके पाव और हाथ की हड्डी टूट जाने का बताकर ऑपरेशन की बात कही, जिसके लिए उनकी सारी जाँच कराई । खून की जाँच में उनका ब्लड ग्रुप O positive आया और उन्हें खून की कमी बताई । उसके बाद परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए मरीज़ को इंदौर ले जाने की बात हुई और परिजन उन्हें इंदौर ले गए । आज सुबह जब इंदौर के अरोड़ा हॉस्पिटल में डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन के पहले उनकी सारी जाँच की गई तो उनको शुगर और खून की कमी बताई । चोकाने वाली बात तो तब हुई जब उनका ब्लड ग्रुप वहाँ की रिपोर्ट में O Negetive आया । वहाँ के डॉक्टर ने डबल चेक किया तो फिर से ब्लड ग्रुप O Negetive ही आया ।
बात यह ही कि अगर परिजन ऑपरेशन शाह नर्सिंग होम में ही करवाते तो मरीज को ग़लत खून चढ़ जाता और उसकी जान पर आ जाती । ये जानलेवा अपराधिक लापरवाही है ।

You missed

error: Content is protected !!