• Wed. Oct 28th, 2026

लोक निर्माण विभाग ने एक वर्ष में 200 करोड रुपए से अधिक लागत लागत की 164 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण पूर्ण किया

BySurendra Jain

Dec 19, 2024

खबर पक्की, 19 दिसंबर, रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में रतलाम जिले में लोक निर्माण विभाग ने विगत एक वर्ष की अवधि में 200 करोड 31 लाख रुपए की लागत से 164 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण पूर्ण किया है इसमें रतलाम शहर का रिंग रोड सम्मिलित है।
लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अनुराग सिंह ने बताया कि विगत 1 वर्ष के दौरान रतलाम रिंग रोड बंजली से मांगरोल फंटा तक निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। रिंग रोड के निर्माण पर 48 करोड़ 49 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। रतलाम ग्रामीण क्षेत्र की अन्य सड़कों में 15.15 करोड रुपए लागत से नामली से नौगांवकला-खोखरा-बोदीना मार्ग, 5.35 करोड रुपए लागत से सीमलावदा से कवलका माता मंदिर पहुंच मार्ग, 3.12 करोड रुपए लागत से सरवनी जागीर से भाटी बडोदिया मार्ग, 6.85 करोड रुपए लागत से रोजडका से सेवरिया मार्ग, 7.29 करोड रुपए लागत से ढिकवा से सिनोद होते हुए नौगांव फंटा-खाचरोद रोड तक, 2.59 करोड रुपए लागत से ग्राम उमरथाना से बीड़ होते हुए धोलका तक, 0.58 करोड रुपए लागत से धोलका रोड फांटा से बावड़ी खड़ा मार्ग निर्माण पूर्ण किया गया है।
इसी प्रकार जिले के जावरा क्षेत्र में 21.94 करोड रुपए लागत से गुणावद- बरबोदना भूतेड़ा मार्ग, 4.15 करोड रुपए लागत से मोहनगढ़-ऊपरवाड़ा-जावरा-पिपलोदा पहुंच मार्ग, 3.80 करोड रुपए लागत से नानदलेटा से पिपलोदा मार्ग, 0.99 करोड रुपए लागत से गोंदीधर्मसी से मिंडाजी पहुंच मार्ग, 0.55 करोड रुपए लागत से आक्यादेह से मामटखेड़ा पहुंच मार्ग का निर्माण पूर्ण किया गया है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के सैलाना क्षेत्र में 7 सड़कों का निर्माण पूर्ण किया गया है इनमें 67.12 करोड रुपए लागत से रतलाम-मोरवनी-उमर-रावटी मार्ग, एक करोड रुपए लागत से बरखेड़ा से रूपापाड़ा पहुंच मार्ग, 1.39 करोड रुपए लागत से कोटडा से मोतिया-कोटडा मार्ग, 2 करोड रुपए लागत से तंबोलिया से उमरबटा पहुंच मार्ग, 2.05 करोड रुपए लागत से बागरियो की खेड़ी-गोवर्धनपुरा मार्ग, 1.30 करोड रुपए लागत से रामगढ़ से नारायणगढ़ मार्ग तथा 4.68 करोड रुपए लागत से सैलाना-शिवगढ़ मार्ग से अडवानिया मार्ग उन्नयन कार्य पूर्ण किया गया है।
कार्यपालन यंत्री अनुराग सिंह ने बताया कि जिले का लोक निर्माण विभाग 1 वर्ष से एक ग्रेट श्रेणी में होकर प्रदेश के जिलों में प्रथम पांच में स्थान प्राप्त करता रहा है। विभाग के लोकपथ एप के माध्यम से प्राप्त गड्ढो की मरम्मत का कार्य भी समय सीमा में किया जा रहा है सड़कों को वर्ष भर गड्ढामुक्त रखा गया है।

You missed

error: Content is protected !!