• Wed. Oct 28th, 2026

सराफा व्यापारी का सोना लेकर फऱार आऱोपी को पुलिस ने पकड़ा, 77 ग्राम 320 मिलीग्राम सोना (कीमती लगभग 5 लाख 77 हजार रुपए) बरामद

BySurendra Jain

Dec 19, 2024

खबर पक्की, 19 दिसंबर, रतलाम। सराफा व्यापारी का सोना लेकर भागने वाले कारीगर को पुलिस ने पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से चोरी का 77 ग्र्राम से अधिक सोना भी बरामद कर लिया गया है।
13 दिसंबर को गणेश सोनी पिता गिरीराज सोनी निवासी भगतपुरी रतलाम ने थाना आकर रिपोर्ट किया की मेरी दुकान सोने के जवेर बनाने वाला कारीगर कृष्णकांत पिता प्रेमकुमार धनगर निवासी ग्राम रेपुरा जिला फिरोजाबाद उतरप्रदेश का 16 नवंबर को मेरे द्वारा रंजन कर की दुकान पर देने हेतु दी गयी एक सोने की चेन रोल लेकर भाग गया है। फऱीयादी की रिपोर्ट पर थाना माणक चौक रतलाम के अपराध क्रमांक 669/24 धारा 316 (2)भा.न्या.सं. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही का विवरण- घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा फऱार आऱोपी की गिरफ्तारी व सोना बारामद करने के लिये टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कृष्णकांत उर्फ शशीकांत पिता प्रेम कुमार जाती धनगर निवासी ग्राम रेपुरा तह. व जिला फिरोजाबाद उतरप्रदेश को सायबर सेल की मदद ग्राम रेपुरा पकडा गया। जिसे पुछताछ हेतु थाने लेकर आये थाने पर पुछताछ के दौरान आरोपी को अपराध में गिरफ्तार किया गया एवं मेमो लिया गया। आऱोपी द्वारा बताया की मैने सोने की चेन रोल को रंजन कर की दुकान वाली बिल्डींग के तल घऱ में धनजी भाई के नौहरे रतलाम में ही पत्थरों की आड़ में चुपा कर रखना बताया। आऱोपी के बताए अनुसार उसके पास से एक सोने की चेन रोल वजन 77 ग्राम 320 मिली ग्राम कीमती 5 लाख 77 हजार रूपये की जप्त की गयी है।
गिरफ्तार आरोपी : कृष्णकांत उर्फ शशीकांत पिता प्रेम कुमार जाती धनगर निवासी ग्राम रेपुरा तह. व जिला फिरोजाबाद उतरप्रदेश
सराहनीय भूमिका : कार्य.निरीक्षक सुरेन्द्रसिंह गाडरीया (थाना प्रभारी माणक चौक रतलाम), उनि प्रवीण वास्कले उनि राजा तिवारी (सायबर सेल प्रभारी), कार्य.स.उनि. बसील गणावा, कार्य.प्रआर 247 अमित त्यागी, कार्य.प्र.आऱ.665 सुधीर राठौर, कार्य.प्रआर 416 दिलीपसिह रावत, आर 532 संजय सोनावा, आर.68 चन्दर मार्को चीता पार्टी आऱ.मुकेश गणावा, आर संजय राठौर, आर रणवीरसिह भदोरिया, सीसीटीनएन आऱ. महेन्द्रसिंह आर. विरेन्द्र थाना माणक चौक रतलाम एवं सायबर सेल से प्र.आर हिम्मत सिंह ,आर.विपुल भावसार,आर. मयंक व्यास, आर राहुल सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!