खबर पक्की, 19 दिसंबर, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवम् सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पी सी केरवार के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत 19 दिसम्बर को प्रभारी अधिकारी पुष्पराज सिंह द्वारा ग्राम नंदलई क्षेत्र के आत्माराम पिता बालू मचार के रिहायशी घर से अवैध रूप से रखी हाथ भट्टी मदिरा कुल 60.0 बल्क लीटर जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया । जब्त मदिरा कीमत 12000 रुपए आंकी गई। उक्त कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक वंदना अग्रवाल, आबकारी आरक्षक भगवतीलाल सोलंकी, विक्टोरिया डामोर, भावना खोडे, शंकर भूरिया की सक्रिय भूमिका रही। अपराधों के विरुद्ध इस प्रकार कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
12 हजार रुपए की भट्टी मदिरा जब्त
