खबर पक्की, 19 दिसंबर, रतलाम। जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की अगुवाई में, जिले के सभी अनुभागों में सीएसपी/ एसडीओपी के नेतृत्व में 18-19 दिसंबर की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, सीएसपी जावरा दुर्गेश आमों, एसडीओपी जावरा शक्ति सिंह चौहान, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट श्रीमति शाबेरा अंसारी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।
इस दौरान संबंधित सीएसपी/एसडीओपी द्वारा बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त हेतु रवाना किया गया। जिले भर की कार्यवाही में असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार- 25 स्थाई वारंटियों, 110-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए। पुलिस टीम द्वारा 170 से अधिक हिस्ट्री शीटर, गुंडा बदमाशों को चेक किया गया। इस दौरान पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं। पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही, जिले के सभी अनुभागो में सीएसपी/एसडीओपी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम बनाकर की गई कार्यवाही, लंबे समय से फरार- 25-स्थाई वारंट, 110-गिरफ्तारी वारंट किए तामील
