• Wed. Oct 28th, 2026

आदतन अपराधी भोला पाटीदार पर रासुका की कार्रवाई : दो दिन पहले युवक को मारा था चाकू, पुलिस ने जुलूस निकाला

BySurendra Jain

Dec 18, 2024

खबर पक्की, 18 दिसंबर, रतलाम। मालीकुआं क्षेत्र में दूध बांट रहे युवक को चाकू मारने वाले आदतन अपराधी भोला पाटीदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को रासुका की कार्रवाई करते हुए उसका जुलूस निकालकर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
16 दिसंबर की रात माणकचौक थाने के मालीकुआ क्षेत्र में कुआझागर निवासी अजय (30) पिता मुन्नालाल पाटीदार दूध बांट रहा था। यहां एक कार सड़क पर खड़ी थी। अजय ने साइड देने को कहा। भोला पाटीदार अपने साथियों के साथ कार से उतरा और चाकू से हमला किया। अजय की शिकायत पर भोला और उसके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया। मंगलवार रात भोला उर्फ मोनू पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया गया।
आदतन अपराधी है भोला
भोला पाटीदार आदतन अपराधी है। आए दिन शहर में लोगों से विवाद कर चाकूबाजी की घटना को अंजाम देता है। 16 दिसबंर को चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने के कुछ दिन पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था।
पुलिस ने की रासुका की कार्रवाई
एसपी अमित कुमार ने चाकूबाजी करने वाले आरोपियों पर कड़ी वैधानिक कारवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में भोला उर्फ मोनू पाटीदार पर रासुका की कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया ने बताया- चाकूबाजी की घटना में भोला के अन्य साथियों भय्यू उर्फ हितेश पिता सीताराम साहू निवासी राजीव नगर रतलाम, दक्ष पाटीदार निवासी लोकेंद्र नाथ मंदिर हरमाला रोड रतलाम, पवन उर्फ काला निवासी हरिजन बस्ती रतलाम की तलाश की जा रही है। आरोपी भोला पाटीदार को भेरुगढ़ जेल भेजा जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!