• Wed. Oct 28th, 2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में उत्कृष्ट विद्यालय प्रबन्धकारिणी समिति की बैठक संपन्न

BySurendra Jain

Dec 18, 2024

खबर पक्की, 18 दिसंबर, रतलाम। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की वार्षिक प्रबन्धकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमें कलेक्टर श्री बाथम द्वारा विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में विद्यालय में रिक्त पदों की पूर्ति, परिसर की सुरक्षा, छात्रावास की समस्याओं का निराकरण आदि विषयों पर कलेक्टर द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में ऑडिटोरियम तथा मंच निर्माण के साथ ही विद्यालय में किए जा रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन कर कार्य की सराहना की।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वा. यांत्रिकी विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य सुभाष कुमावत एवं अन्य अधिकारीगण तथा स्टॉफ सदस्य आर.सी. पांचाल, मनोज मूणत, माया मौर्या, ललित मेहता, रीना कोठारी, राधा सूर्यवंशी, सुधा भट्ट, सैय्यद ताहिर अली आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!