• Wed. Oct 28th, 2026

मंडल के 30 कर्मचारी ‘पर्सन ऑफ़ द मंथÓ पुरस्कार से सम्मानित

BySurendra Jain

Dec 18, 2024

खबर पक्की, 18 दिसंबर, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर संरक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट करने वाले 30 कर्मचारियों को मण्डल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार द्वारा ‘पर्सन ऑफ द मंथÓ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सितम्बर एवं अक्टूबर, 2024 में मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट एवं संरक्षापूर्वक सराहनीय कार्य करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार द्वारा मण्डल के कुल 30 कर्मचारियों को 17 दिसम्बर, 2024 को मंडल कार्यालय रतलाम के विमर्श कक्ष में ‘पर्सन ऑफ़ द मंथÓ से सम्मानित किया। इस दौरान 18 कर्मचारियों को संरक्षापूर्वक सराहनीय कार्य एवं 12 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। सभी कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
पुरस्कार पाने वाले कर्मचारियों में परिचालन विभाग के श्री नजमुद्दीन सिद्दीकी-स्टेशन मास्टर कालीसिंध, श्री विजय प्रकाश मीना- स्टेशन मास्टर नारंजीपुर, कमलेश नागदा-पॉइंट्समैन हरकियाखाल, सौरभ शाह-स्टेशन मास्टर लिमखेड़ा, योगेन्द्र यादव-ट्रेन मैनेजर रतलाम, वाणिज्य विभाग के विनोद कुमार वर्मा- वरिष्ठ मालवाबू देवास, मनप्रीत कुमार उप मुख्य टिकट निरीक्षक उज्जैन, बिजली कर्षण परिचालन विभाग के रामलखन मीना-लोको पायलट गुड्स रतलाम, ब्रजेन्द्र सिंह चौहान-लोको पायलट शंटर इंदौर, मनीष कुमार शर्मा, लोको पायलट गुड्स रतलाम, चंद्र कुमार-वरिष्ठ सहायक लोको पायलट उज्जैन, राहुल द्विवेदी-वरिष्ठ सहयक लोको पायलट उज्जैन, मुकेश कुमार चौरसिया-वरिष्ठ सहायक लोको पायलट डॉ. अम्बेडकर नगर, यांत्रिक विभाग के शेख फजल-वरिष्ठ तकनीशियन रतलाम, सुरेश शर्मा -वरिष्ठ खंड अभियंता उज्जैन, संकेत एवं दूरसंचार विभाग के सुरेश चंद्र मीना-जूनियर इंजीनियर नीमच, महेश कुमार-टेलीकॉम मेंटेनर रतलाम, पिंटू कुमार-वरिष्ठ तकनीशियन लक्ष्मीबाई नगर, इंजीनियरिंग विभाग के सुखराम-ट्रैक मेंटेनर पिपलोद, हिदायत हुसैन-ट्रॉलीमैन रतलाम, बाबुमोहन-ट्रैक मेंटेनर दाहोद, राजकमल प्रसाद-पुल मेंटेनर रतलाम, रामाशंकर सिंह-वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर रतलाम, विजय गिरवाल- ट्रैक मेंटेनर बडऩगर, मुकेश कुमार मीना-ट्रैक मेंटेनर रतलाम, मूलचंद साहू-वरिष्ठ खंड अभियंता उन्हेल, संजय कुमार – ट्रैक मेंटेनर सीहोर, सरजीत- सहायक रतलाम, लोकोमोटिव केयर सेंटर रतलाम के सिराजुद्दीन सैफी-वरिष्ठ तकनीशियन रतलाम एवं जगदीश डोंगरे – वरिष्ठ तकनीशियन रतलाम शामिल हैं।
पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी रेल कर्मियों को बधाई देते हुए उन्हे संरक्षा से जुड़े सभी नियमों की पूरी निष्ठा से पालन करने तथा अपने कार्य को प्राथमिकता एवं लगन से करने हेतु मार्गदर्शन भी दिया। कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद एवं संबंधित विभागों के शाखाधिकारी भी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!