• Wed. Oct 28th, 2026

15 दिसम्बर से रतलाम प्रेस क्लब का सदस्यता अभियान शुरू होगा, उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरूस्कार के लिए जनवरी में आवेदन होगें

BySurendra Jain

Dec 10, 2024

खबर पक्की, 10 दिसंबर, रतलाम। रतलाम प्रेस क्लब कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को पॉवर हाउस रोड स्थित प्रेस क्लब भवन पर अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी की अध्यक्षता आयोजित हुई। बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
बैठक में रतलाम प्रेस क्लब के वार्षिक सदस्यता अभियान पर चर्चा कर निर्णय लिया गया कि सदस्यता के लिए आवेदन 15 से 20 दिसंबर तक लिए जाएंगे। संस्था भवन पर सदस्यता प्रभारी रमेश सोनी और दिनेश दवे को पांच दिनों में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक दिए जा सकेंगे। पूर्व तथा नई सदस्यता के लिए फार्म के साथ नियुक्ति पत्र तथा अन्य अहर्ताएं पूरी करनी अनिवार्य होंगी। नए वर्ष में तीसरे उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार समारोह का आयोजन करने पर सर्वानुमति से निर्णय पारित किया गया। पुरूस्कारो के नए स्वरूप का निर्धारण करने के लिए समिति का गठन किया गया । इसमें आरिफ कुरैशी, नीरज शुक्ला, सौरभ कोठारी और सुधीर जैन को मनोनीत किया गया। बैठक में साधारण सभा द्वारा पारित निर्णयानुसार नए संविधान से आगामी चुनाव करने पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रेस क्लब भवन के सामने प्रस्तावित सड़क निर्माण के दौरान यथासमय भवन के हिस्से को लेकर निर्णय लेने के अधिकार भी पारित किए गए। बैठक में उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने भवन को मजबूती देने के लिए भविष्य में भूतल से उचित उपाय करने का प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, सचिव यश शर्मा, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, हिमांशु जोशी, सह सचिव रमेश सोनी, विशेष आमंत्रित सदस्य और पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश दवे, हेमंत भट्ट, राजेश पोरवाल, सिकंदर पटेल, नीरज बरमेचा, प्रदीप नागौरा, शुभ दशोत्तर, दिव्यराज सिंह राठौर, विशेष आमंत्रित सदस्य आरिफ कुरैशी, नीरज शुक्ला, अदिति मिश्रा आदि मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!