• Wed. Oct 28th, 2026

पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी, रिंगनोद पुलिस ने 33 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ 3 युवको को किया गिरफ्तार

BySurendra Jain

Dec 10, 2024

खबर पक्की, 10 दिसंबर, रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी जावरा (ग्रामीण) शक्ति सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद क्षेत्र में कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। उक्त टीम के ढोढर चौकी प्रभारी उनि सत्येन्द्र रघुवंशी एवं सउनि राधेश्याम मीणा द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये 10 दिसंबर को महू-नीमच फोरलेन, बरखेड़ी फंटा ढोढर पर क्रेटा कार रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 18 सी 8288 को रोककर कार में अवैध मादक पदार्थ 33 ग्राम एमडी ड्रग्स किमती 3 लाख रूपये की तस्करी करते तीन तस्कर ताहिर खां, सोहेब खां और सरदार खां को गिरफ्तार किया। उक्त मामले में थाना रिंगनोद पर पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आऱोपीगण से जप्त एमडी ड्रग्स के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपीगण को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपीयों की गिरफ्तारी की जावेगी।
सराहनीय भुमिका
निरीक्षक स्वराज डाबी एवं उनकी टीम उनि सत्येन्द्र रघुवंशी, उनि राजेश मालवीय, सउनि राधेश्याम मीणा, प्र.आऱ. राहुल उपाध्याय, प्र.आऱ. तेज सिंह, आर. नरेन्द्र सिंह जगावत, आऱ. शोभाराम वर्मा, आऱ. जितेन्द्र व्यास, आर. राकेश लोहार, सैनिक छत्रपाल की सराहनीय भुमिका रही है।

You missed

error: Content is protected !!