• Wed. Oct 28th, 2026

दिवेल में खेत पर सो रहे किसान की हत्या के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BySurendra Jain

Dec 9, 2024

खबर पक्की, 9 दिसंबर, रतलाम। सैलाना के ग्राम दिवेल के कमलसिंह देवड़ा के द्वारा उसके भाई हिम्मतसिंह पिता करणसिंह देवड़ा जाति राजपूत निवासी ग्राम दिवेल की खेत पर सोने के दौरान मृतक की जघन्य हत्या की सूचना दी जिस पर मोके पर देहाती नालसी लेख कर थाना सैलाना पर अप.क्र. 447/2024 धारा 103(1) बीएनएस का कायम कर विवेचना प्रारंभ की।
मृतक के कृषि भूमि पडोसी विजयसिंह द्वारा उसके साथियों दीपक सुनेर व जस्सु के साथ अपराध स्वीकार कर बताया कि मृतक हिम्मतसिंह आये दिन खेत का सेड़ा फाड़ देता था जिससे परेशान होकर 8 नवंबर की रात्रि करीब 8 बजे उसके साथी दीपक सुनेर व जस्सु निवासी रतलाम को उसके खेत पर बुलाकर हिम्मतसिंह को मारने के लिए भेजना स्वीकार किया तथा 9 नवंबर को प्रात: विजय सिंह द्वारा इसके साथियों से हिम्मतसिंह की अवस्था की जानकारी ली थी । जिस पर आरोपी विजयसिंह को विधिवत् गिरफ्तार किया गया था। उसके साथी दीपक सुनेर निवासी रेल नगर रतलाम व जसवंतसिंह उर्फ जस्सु निवासी रतलाम घटना के बाद से ही फरार हो गए थे।
फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह द्वारा फरार आरोपी जसवंतसिंह की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पृथ्वीसिंह खल्लाटे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं सायबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी जसवंत उर्फ जस्सू पिता सोहनसिंह सोलंकी जाती राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी थावरिया बाजार रतलाम को गिरफ्तार किया गया।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी : विजयसिंह पिता चतरसिंह राजपूत उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम दिवेल थाना सैलाना जिला रतलाम
गिरफ्तार आरोपी : जसवंत उर्फ जस्सू पिता सोहनसिंह सोलंकी जाती राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी थावरिया बाजार रतलाम।
सराहनीय भूमिका : उनि आनंद बागवान (विवेचक)चौकी प्रभारी धामनोद, उ नि आनंद बागवान, प्र आर संदीप भदोरिया, विकास पालीवाल, आर मुकेश मेघवाल, आर फकीरचंद, सायबर सेल से उनि राजा तिवारी (प्रभारी सायबर सेल), प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया आर अभिषेक पाठक की सराहनीय भुमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!