• Wed. Oct 28th, 2026

अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध रतलाम पुलिस की कड़ी कारवाई जारी, माणकचौक थाना पुलिस द्वारा 50 ग्राम एम.डी.(कीमती लगभग 5 लाख रुपए) के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

BySurendra Jain

Dec 9, 2024

खबर पक्की, 9 दिसंबर,रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय एवं सेवन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक सुरेन्द्रसिह गडरिया थाना माणकचौक की विशेष टीम द्वारा 7 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी फऱाज पिता मो.अय्युब जाति खोकर उम्र 25 साल निवासी म.न.35/59 कुंजड़ो का वास रतलाम के कब्जे से 50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (ड्रग्स) जिसकी किमत लगभग 5 लाख रूपये के साथ मां कालीका विहार कालोनी पानी की टंकी के पास मथुरी रोड़ रतलाम से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रं.659/2024 धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया हैं। जप्तशुदा मादक पदार्थ के सम्बंध मे पुछताछ करते आरोपी के द्वारा जप्तशुदा मादक पदार्थ मोईन खान निवासी जावरा हा.मु. कोटड़ी जिला प्रतापगढ़ राज से खरीदना बताया । फरार आरोपी मोईन की तलाश की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी : फऱाज पिता मो.अय्युब जाति खोकर उम्र 25 साल निवासी म.न.35/59 कुंजड़ो का वास रतलाम
फरार आरोपी : 1 मोईन खान निवासी जावरा हा.मु. कोटड़ी जिला प्रतापगढ़ राज
जप्त मश्रुका : 50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी , किमती लगभग 5 लाख रूपये
सराहनीय भूमिका : निरीक्षक श्री सुरेन्द्रसिह गडरिया थाना प्रभारी माणकचौक, उनि राजा तिवारी (प्रभारी सायबर सेल),उनि अमित शर्मा,उनि दीपक डामोर, उनि प्रवीण वास्कले, सउनि बसील गणावा, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्रआर 641 विकास बोरासी, आर विपुल भावसार, आर नीलेश शर्मा, आर लोकेंद्र सोनी, आर राजेश परिहार आर हर्षल शर्मा , आर रणवीरसिंह, आर राजेन्द्रसिंह, आर हरिओम आकोदिया,आर संदीप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!