• Wed. Oct 28th, 2026

माणक चौक थाना अंतर्गत तीन नाबालिक बच्चों के साथ मारपीट करने वाले अन्य सह आरोपी को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया

BySurendra Jain

Dec 9, 2024

रतलाम। सोशल मीडिया पर तीन नाबालिक बच्चों के साथ मारपीट करने संबंधी एक वीडियो संज्ञान में आया जिसमें एक युवक तीन नाबालिक बच्चों के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो एवं पीडि़त बालकों के बयान के आधार पर तत्काल थाना माणकचौक पर दो आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 126(2), 351(2), 196 और 3 (5) क्चहृस् के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
घटना को गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा तत्काल आरोपियों की पताराशी कर कड़ी वैधानिक कारवाई करने के निर्देश प्रदान किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक सुरेंद्र गडरिया के नेतृत्व में आरोपियों की पताराशि हेतु टीम का गठन किया।
पुलिस टीम द्वारा पीडि़त बच्चों के बयान तथा वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। वीडियो में पीडि़त बच्चों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई देने वाले आरोपी की पहचान 16 वर्षीय नाबालिक बालक के रूप में हुई, जिसे अभिरक्षा में लेकर बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया। पूछताछ करने पर अन्य सह आरोपी 15 वर्षीय नाबालिक( वीडियो बनाने वाला) का नाम सामने आया जिसे भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका : नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया, सउनि शिवनाथ सिंह राठौर, प्र आर नारायण सिंह जादौन, प्र आर दिलीप सिंह, आर रणवीर सिंह भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!