खबर पक्की, 2 नवंबर, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध हथियार, मादक पदार्थ की तस्करी आदि के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है। जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना औ. क्षैत्र. जावरा के इन्चार्ज थाना प्रभारी उनि राकेश मेहरा के नतृत्व में टीम गठित की गयी थी।
गठित टीम को 1 दिसंबर 24 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सुनिल पिता कमलेश खराडी निवासी अंबीराम प्रतापगढ का अवैध पिस्टल व राउंड लेकर भीमाखेडी फाटक हाईवे रोड पर चाय की घुमटी की बगल में बैठा हुआ है जो पिस्टल व राउंड किसी व्यक्ति को देने वाला है। मुखबिर की सूचना पर से रवाना होकर भीमाखेङी फाटक हाईवे रोङ जावरा पहुचे जहां सैनी पानवाले की दुकान के पास रोङ के किनारे लगी घुमटी के पिछे बालु रेती के ढेर के पास एक व्यक्ति बैठा हुआ था जिसका नाम पता पुछते उसने अपना नाम सुनिल पिता कमलेश खराङी जाति भील उम्र 19 साल निवासी अंबीराबा थाना सालमगढ जिला प्रतापगढ राजस्थान का होना बताया जिसकी तलाशी लेते सुनिल खराड़ी के जिन्स की पेन्ट के दाहिनी जेब में एक देशी पिस्टल व दो जिन्दा कारतुस मिले जो विधिवत जप्त किये गये तथा आरोपी सुनिल को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस थाना औ.क्षेत्र.जावरा पर अपराध क्रमांक 716/01.12.2024 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। उक्त अवैध हथियार (पिस्टल व जिन्दा कारतुस) के लाने ले जाने व अन्य स्त्रोतों के सम्बन्ध मे आरोपी का पी आर प्राप्त कर पुछताछ की जावेगी
सरहानीय भूमिका : इंचार्ज थाना प्रभारी राकेश मेहरा, सउनि जसराज चंन्देल, प्र आर 786 विष्णू चंन्द्रावत, आऱ 517 दीपराजसिंह, आर 666 विनोद, सैनिक 180 दिनेश, आर 683 रविन्द्रसिंह, म आर 1128 कौशल्या, आर 206 शक्तिपालसिंह, आर 134 योगेश, आर 455 चेतन थाना औ.क्षेत्र. जावरा जिला रतलाम।
पिस्टल व कारतुस की तस्करी के विरुद्ध की गयी कारवाई
