खबर पक्की, 2 नवंबर, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सटोरीयो के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है। जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अमीत कुमार के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरीया के मार्गदर्शन में थाना माणकचौक के थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गाडरिया के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।
टीम द्वारा बाजना बस स्टेण्ड, मोमीनपुरा मांडली व धान मण्डी में दबिश दी जाकर अवैध सट्टा करने वाले सटोरियों लोकेश पिता जगदीश दर्जी निवासी प्रितम नगर, गुड्डु पिता बाबु निनामा नि. बावडी थाना शीवगढ, मोहम्मद रफीक उर्फ बीच्छु पिता अब्दुल रहमान निवासी 73 राजेन्द्र नगर, रउफ पिता मोहम्मद रफीक खान नि. कसाई मण्डी हाट रोड, भेरुलाल पिता रुग्नाथ निनामा नि. ग्राम नंदलई, अमित उर्फ संतोष पिता राधेश्याम राठौर नि. 27 हीम्मत नगर के कब्जे से 2540/- रुपये, सट्टा सामग्री जप्त की जाकर प्रथक-प्रथक अपराध क्रं. 643/24, 644/24 ,645/24, 646/24, 647/24, 648/24, धारा 4 (क) सट्टा अधि. का पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में सट्टा संचालन करने वाला रफीक पिता गफुर घोसी निवासी मांडली मोमीनपुरा रतलाम व गोलु गवली नि. बाजन बस स्टेण्ड रतलाम जो फरार है, जिसकी तलाश जारी है ।
सरहानीय भूमिका : उनि प्रविण वास्कले, कार्य.उनि ए.पी.सिंह, सउनि शिवनाथ सिंह राठौर, प्र.आर. 764 रमेश चौहान, चीता पार्टी आर. 875 रणवीर सिंह, आर. 319 गोविंद गेहलोद, आर.722 चन्द्रशेखर, आर.19 अविनाश मीश्रा माणकचौक रतलाम।
सटोरीयो के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, 6 सटोरियों गिरफ्तार
